फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से लेकर कोर्ट तक चौकन्नी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों से लेकर कोर्ट तक चौकन्नी रही पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी गैंगेस्टर विकास दुबे की फरारी के बाद से ही जिले में पुलिस विभाग और खुफिया टीमें अलर्ट हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर विकास दुबे के सरेंडर की आशंका की सूचनाओं के बाद सोमवार को सड़कों से लेकर कोर्ट तक अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। हालांकि पुलिस विभाग के आला अफसरों का कहना है कि विकास दुबे की फरारी के बाद से हर जिले की पुलिस अलर्ट है। यहां उसके सरेंडर होने संबंधी सूचना या इनपुट से अफसर इनकार करते रहे। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के कारण कोर्ट बंद रहने और फिर महाबंदी के चलते सोमवार को कोर्ट में आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं की भी काफी भीड़ रही।
कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी के मुख्य गेट से लेकर अंदर वकीलों के चैंबर और अदालत परिसरों तक पहुंचने वाले लोगों की चेकिंग के अलावा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। मेटल डिटेक्टर से भी गुजारा गया। कोर्ट में तारीख और वकीलों के पास पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश के लिए पहले की तरह पास के लिए लंबे समय तक कतार में लगना पड़ा। कोर्ट परिसर में चेकिंग कर रही टीमों ने बताया कि विकास दुबे के सरेंडर के बारे में तो उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कोरोना संक्रमण और कानपुर कांड के बाद से ही सतर्कता तो बरती ही जा रही है।
विज्ञापन

करीब 14 साल पहले विकास दुबे एनडीपीएस एक्ट में थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। तब यह भी चर्चा थी कि वह देवबंद में कुछ परिचितों के यहां आता जाता रहा है। इसे देखते हुए पुलिस हर आशंका को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरत रही है।
कोर्ट के बाहर भीड़ करने वालों को खदेड़ा, वाहन उठवाए
सहारनपुर। दीवानी कचहरी परिसर में चेकिंग के अलावा मुख्य द्वार के बाहर भीड़ करने वालों को भी पुलिस टीम ने वहां से भेजा। केवल पास रखने वाले वादकारियों, वकीलों को ही एंट्री दी गई। इतना ही नहीं, यातायात पुलिस ने कोर्ट के बाहर पार्किंग में गलत तरीके से लगाए गए वाहनों को भी उठवाया।
मटरू के फरारी प्रकरण के बाद से भी अलर्ट
सहारनपुर। कचहरी के बाहर से ही पुलिस अभिरक्षा से आरोपी मटरू के फरार होने की घटना के बाद से भी यहां सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि यह आरोपी कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। मटरू को अवैध तमंचे के मामले में पकड़ा गया था और पेशी पर लाते समय वह भाग निकला था।
विज्ञापन

पुलिस सतर्क, मगर ऐसा इनपुट नहीं
सहारनपुर। दोपहर बाद इस मामले में पूछने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि कानपुर कांड और कोरोना संक्रमण के कारण पुलिस टीमें पहले ही अधिक सतर्क हैं, लेकिन विकास दुबे के सरेंडर करने की संभावना का अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें