फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम मायावती ने जाना सांसद का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम मायावती ने जाना सांसद का हाल
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा सुप्रीमो एवं सूबे की पूर्व सीएम मायावती ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान से फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना। सांसद ने भी अपने और परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया।
दो सप्ताह पहले जांच के दौरान बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान कोरोना संक्रमित मिले। उनके अलावा सांसद के बेटे, भतीजे सहित संपर्क में आने वाले कुछ अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले। इसके बाद सांसद सहित अन्य को मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को ही रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया। इस बारे में पूर्व सीएम मायावती तक सूचना पहुंची तो उन्होंने सांसद से फोन पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने फोन पर बताया कि पूर्व सीएम ने जो मेडिकल कालेज पिलखनी में बनवाया था, उसे में वह भर्ती रहे। सांसद ने बताया उनका पूरा परिवार ही कोरोना की चपेट में आ गया था। लेकिन अब सब बेहतर है। इसके बाद पूर्व सीएम ने पूरे परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें