फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने की गांव छोड़ने की तैयारी, थानाध्यक्ष ने समझाबुझाकर मनाया

Sun, 21 Feb 2021 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी दंपती के साथ गांव के ही तीन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर क्षुब्ध पीड़ित ने शनिवार शाम गांव छोड़ने के लिए अपना सामान ट्रैक्टर ट्राली में भर लिया। इसकी खबर मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा बुझाकर परिवार को गांव में ही रहने के लिए राजी किया।

विज्ञापन


गांव भोजपुर निवासी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने मकान पर परिवार के साथ बैठा था। आरोप है कि तभी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। उसकी पत्नी बीच बचाव को आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 

विज्ञापन

शनिवार शाम तक कार्रवाई न होने से खफा योगेंद्र शर्मा ने अपने घर का सामान ट्रैक्टर ट्राली में भरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व ग्रामीणों ने पीड़ित को गांव नहीं छोड़कर जाने की लिए समझाया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन पीड़ित बार बार कहते रहे कि पिछले काफी समय से उसके साथ मारपीट की घटनाएं होती आ रही हैं।

पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोपियों का पक्ष लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। हालांकि देर शाम पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने तथा ग्रामीणों के समझाने पर पीड़ित ने गांव छोड़कर जाना स्थगित कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से मनोज कुमार ने योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र तथा रजत के खिलाफ नानौता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। 

भोजपुर गांव का मामला जानकारी में आया है, पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। - अतुल शर्मा, एसपी देहात 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें