फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मुठभेड़ में काला गैंग का इनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार, हथियार व कार बरामद

Thu, 18 Feb 2021 08:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

-नानौता पुलिस और क्राइम ब्रांच की हुई बदमाशों के साथ मुठभेड़ 
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश साबिर को लगी गोली 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्राइम ब्रांच और नानौता पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मुकीम काला गैंग का बदमाश साबिर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उसके साथी के साथ दबोच लिया। आरोपी पर 15 हजार का इनाम है। उसके पास से हथियार और कार बरामद हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि बुधवार देर रात नानौता पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी जंधेड़ी नहर पुल पर कार सवार बदमाशों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी साबिर निवासी टिंगरी रामनगढ़ कोतवाली नकुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने साबिर और उसी के गांव के निवासी बदमाश साजिल को दबोच लिया।

दोनों आरोपी मुकीम काला गैंग के बदमाश हैं। साबिर पर शामली पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपियों के पास से आई-20 कार, पिस्टल .32 बोर, एक तमंचा, पांच कारतूस बरामद हुए हैं। 
 
साबिर पर दर्ज हैं कई मुकदमे 
मुकीम काला गैंग के सदस्य साबिर पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट के मामले अधिक है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है। साबिर के खिलाफ शामली, सहारनपुर के थाना चिलकाना, नकुड़, कोतवाली सदर बाजार में मामले दर्ज हैं, जिनमें आरोपी फरार चल रहा था। 
 
इस पुलिस टीम को मिली सफलता 
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में थाना नानौता प्रभारी शोवीर सिंह, अभिसूचना विंग के प्रभारी अजय गौड़, स्वॉट टीम के प्रभारी जयवीर सिंह, सर्विलांस सेल के प्रभारी अजब सिंह, जंधेड़ी चौकी इंचार्ज ललित कुमार सहित क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें