फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार बोला, आज छोड़ देंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव से पलायन करने की फिर से धमकी दी है। पीड़ितों में इस बात को लेकर भी रोष है कि उनके पास कोई अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

गांव मोहड़ा में पीड़ित राजेंद्र कुमार ने 27 जून को गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा हमला करने की तहरीर थाने में दी थी। इसमें पीड़ित व्यक्ति का आरोप था कि आरोपियों के साथ पीड़ित पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया था। इससे पीड़ित व उनके परिवार के कई लोगों ने पलायन अपने घरों पर लिख दिया था। पीड़ित राजेंद्र कुमार व उसके भाई शेखर पाल ने बताया कि अब तक उनके पास कोई अधिकारी नहीं आया और न ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसलिए शुक्रवार को गांव से हरियाणा के लिए पशुओं सहित पलायन करने को मजबूर होंगे। गांव के प्रधान राजू चौधरी ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को पंचायत के माध्यम से समझौता करने का प्रयास किया जाएगा। गांव में सब को भाईचारा के साथ रहने का अधिकार है। पलायन रोकने का अंतिम समय तक प्रयास जारी रहेगा। सीओ गंगोह रिजवान अहमद ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। पलायन की कोई बात नहीं है। गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें