रोटरी क्लब के तत्वावधान में चल रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। 100 मीटर दौड़ और रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
एचआर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक योगेश गर्ग, उप प्रबंधक अशोक गुप्ता और संस्था अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने किया। प्रतियोगिताओं में 14 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा वाणी ने प्रथम और सीडीकेआर मॉर्डन हाई स्कूल की अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकसी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की टीम ने प्रथम जबकि रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। संचालन नरेंद्र तायल और विजय जिंदल ने किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार, संदीप जैन, अमित सिंघल, दीनदयाल गर्ग, संजय गर्ग, डॉ. मनोज जैन, राजेश गोयल, मुकेश गुप्ता, नितिन तायल, अनिल बंसल, अंशुल, मन्नू, पप्पू आदि का सहयोग रहा।