फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज आएगी वंदेभारत, स्वागत को तैयार सहारनपुर

Sat, 08 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली आठ कोच की वंदेभारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकेगी। इस ट्रेन का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। शाम चार पहुंचेगी। अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जल्द ही ट्रेन का नंबर ऑनलाइन अपडेट होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने नई वंदेभारत को 26503-04 नंबर दिया है। शनिवार को यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी, जो सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर में शाम चार बजे पहुंचेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस में आठ कोच है। इसमें सात चेयर कार और एक एक्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच लगे हुए हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि एक्जीक्यूटिव कोच में 56 सीटें हैं। लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में कुल 602 सीटें होंगी।
ट्रेन का स्वागत करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्लेटफार्म नंबर एक व दो के पास पंडाल लगाया जाएगा। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी वंदेभारत का स्वागत करेंगे। नियमित संचालन कब से शुरू होगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं खुली है। सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी।
विज्ञापन


यह है समय सारिणी

- लखनऊ से सुबह पांच बजे चलकर 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर आएगी।

- वापसी में सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलेगी। 3:35 बजे रुड़की, 4:40 बजे नजीबाबाद, शाम 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली, 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें