फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चिराऊ के सोनू की रुड़की में हत्या, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Sat, 08 Nov 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बड़गांव के चिराऊ में सोनू की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
बड़गांव। भांजे के अंतिम संस्कार में गए गांव चिराऊ निवासी सोनू चौहान (40) की रुड़की में बहनोई के भाई ने हत्या कर दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम से उसका शव गांव पहुंचा। यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीण इस बात को लेकर हैरत में हैं कि बहन का घर बसाने के लिए बहनोई के भाई से अक्सर होने वाली कहासुनी उसकी हत्या की वजह बन गई।
विज्ञापन


बता दें, कि सोनू चौहान के रुड़की निवासी भांजे कुणाल की आग से झुलसने पर मौत हो गई थी। वह बृहस्पतिवार को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने रुड़की गया था। वहां श्मशान घाट में सोनू की उसके बहनोई रजनीश के भाई नमन उर्फ विक्की से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विक्की ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जैसे ही सोनू की हत्या की खबर गांव पहुंची बड़ी संख्या में ग्रामीण रुड़की के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि सोनू की बहन सुधा अपने पति और बेटे से अलग रहती थी।
सोनू इसके लिए बहनोई के भाई नमन को जिम्मेदार मानता था। कई बार उसने नमन को समझाने का प्रयास किया कि वह सुधा के परिवार के बीच दखलंदाजी न करे। इस बात को लेकर उसकी पहले भी कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी को जरा भी अहसास नहीं था कि नमन इस बात को लेकर उससे इतना खफा हो गया था कि उसकी जान ही ले लेगा। सोनू खेती करने के साथ ही शटरिंग का काम करता था। परिवार में सोनू की पत्नी ममता, शादीशुदा बेटा अजय, बेटी तन्नू और एक अविवाहित बेटा आशीष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें