फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पटरी पर वंदे भारत गायब, रनवे पर जहाज नदारद

Sat, 22 Nov 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन हुए 12 दिन बीत गए, लेकिन अब तक दोबारा पटरी पर नहीं लौटी है। ट्रेन का शेड्यूल भी जारी हो गया था। लोगों का कहना है कि नियमित संचालन नहीं होने से इंतजार बढ़ रहा है। पिछले एक साल से कुछ ऐसा ही हाल सरसावा एयरपोर्ट का है, जहां पर हवाई सेवाएं शुरू नहीं हो रही।
विज्ञापन

आठ नवंबर को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का वर्चुअल उदघाटन किया था। उनमें एक वंदे भारत सहारनपुर को मिली थी, जो सहारनपुर-लखनऊ के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन सहारनपुर से रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। आठ घंटे में 534 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। लखनऊ से सुबह पांच बजे चलकर सहारनपुर में दोपहर 12:45 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया था। वापसी में सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे रवाना होगी, जो लखनऊ में रात 11 बजे पहुंचेगी। यह शेड्यूल तय हुआ था। नए शेड्यूल के फेर में वंदे भारत का नियमित संचालन फंस गया है। अभी तक न तो नई समय सारिणी बनी है और न ही नियमित संचालन की तारीख तय हुई।
पिछले साल अक्तूबर में सरसावा स्थित एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था। तब से अब तक एक भी उड़ान नहीं भरी है। लोगों का कहना है कि जैसा हाल एयरपोर्ट का हुआ है, कहीं वंदे भारत का भी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें