फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 74 से बढ़कर 81 फीसदी हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त और एडीएम भी टीकाकरण की गति बढ़ाने को पहुंच रहे लोगों के बीच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर में चल रहे टीकाकरण में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते एक माह पहले जहां शहर में 74 फीसदी ही टीकाकरण हो सका था अब वह 82 फीसदी पर पहुंच चुका है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और सफाई निरीक्षक पिछले एक माह से लगे हुए हैं। टीकाकरण की गति बढ़ने के लिए मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।
एक दिन पहले मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कई विद्यालयों में जाकर 15 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया था। शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी आशा मॉडर्न स्कूल पहुंचे, जहां ना तो प्रधानाचार्य मिले ना ही शिक्षक। यहां टीकाकरण के लिए शिविर भी नहीं लगाया गया था। अपर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल को पत्र लिखकर अपने विद्यालय के विद्यार्थियों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल और सोफिया स्कूल में टीकाकरण हुआ, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों ने टीका लगवाया। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने भी वार्ड आठ और शहर की कई कॉलोनियों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि एक माह पहले नगर निगम क्षेत्र में 74 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था, जो अब 82 फीसदी पर पहुंच गया है। निगम ने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निगम पार्षदों का सहयोग ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15,808 किशोरों सहित 37,527 ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जनपद के 460 बूथों पर टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को कुल 60,500 को वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके सापेक्ष 37,527 लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। इनमें 15,808 किशोर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें