फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीएचसी में वैक्सीनेशन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। फतेहपुर सीएचसी परिसर में कोविड-19 अस्पताल बनने से ओपीडी के बाद यहां वैक्सीनेशन भी बंद हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए पड़ोसी कस्बों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के रफ्तार पकड़ने के साथ ही फतेहपुर सीएचसी में कोविड-19 लेवल टू अस्पताल बना दिया गया है। इसके साथ ही यहां ओपीडी भी बंद कर दी गई थी, लेकिन वैक्सीनेशन किया जा रहा था। यहां प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ तक लोग वैक्सीनेशन करा रहे थे। अब गत सोमवार से कोविड अस्पताल का हवाला देते हुए इसे भी बंद कर दिया गया है। इससे कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। छुटमलपुर में वैक्सीन लगनी बंद होने के बाद अब लोगों को दस किमी दूर बिहारीगढ़, मुजफ्फराबाद या हरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ लगानी पड़ रही है। शिव कॉलोनी निवासी अरविंद शर्मा, संत नगर निवासी सत्यपाल सैनी, हरिजन कॉलोनी के अब्दुल खालिक, महाराणा प्रताप कॉलोनी के प्रमोद भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा आदि का कहना है दूसरे कस्बों में वैक्सीन लगवाने जाने में बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। उन्होंने मांग की कि कस्बे में ही कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाए।
वर्जन
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि कोविड लेवल टू अस्पताल बनने के कारण यहां से टीकाकरण को आने वाले लोगों को संक्रमण फैलने की आशंका के चलते वैक्सीनेशन कार्य बंद किया गया है। छुटमलपुर के लोग हरोड़ा सीएचसी में वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें