फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वार्डों में चलेगा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए सभी 70 वार्डों को 13 कलस्टर में बांटकर प्रत्येक कलस्टर में दो-दो दिन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। एक माह में पूरा महानगर कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर नगर निगम द्वारा विभिन्न स्तरों पर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनमंच में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्षदों और सफाई निरीक्षकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. आनंद ने संबोधन किया। महापौर संजीव वालिया ने पार्षदों और सभी राजनीतिक दलों से राजनीति से ऊपर उठकर टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण का कार्य मानव सेवा का कार्य है। डॉ. आनंद ने कलस्टर व टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि बराबर-बराबर वाले चार से पांच वार्डों को जोड़कर एक कलस्टर बनाया गया है तथा एक जुलाई से शुरू होने वाले टीकाकरण की कलस्टर वाइज सूची पार्षदों को दी जा रही है। प्रत्येक कलस्टर में कब टीकाकरण कैंप लगेगा यह निर्धारित किया गया है। इस प्रकार यह अभियान पूरे महीने जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि टीम में उस क्षेत्र की आंगनबाड़ी, आशा, शिक्षक, स्वास्थय कर्मचारी, राशन डीलर, लेखपाल व पार्षदगण शामिल होंगे। कोविड-19 के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव ने कहा कि पार्षदों को टीकाकरण केंद्रों का जो चार्ट दिया गया है। यदि उसमें उन्हें कोई संशोधन करना है तो वह जिला स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दें। इससे पूर्व पार्षद आशुतोष सहगल, चंद्रजीत सिंह निक्कू, पुनीत चौहान, अनिल कुमार, मंसूर बदर आदि ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्षदों को कोविड अभियान के दौरान कोई सहयोग और सम्मान नहीं दिया गया। पार्षद भूरासिंह प्रजापति, अमित त्यागी, मुकेश गक्खड़ व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी आदि ने भी सुझाव दिए। कार्यक्रम में पार्षद मानसिंह जैन, कार्तिक चौहान, अशोक राजपूत, नेपाल सिंह, नंदकिशोर, गोपालदास, कलम सिंह धीमान, विराटपुरी, रमन चौधरी, सुधीर पंवार, सुनीता चौधरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें