फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के कार्यक्रम में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग, हंगामा

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में विचार रखते प्रभारी मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर  में खुले में शौच से मुक्त सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान तथा प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


  स्वच्छ भारत मिशन के कोआर्डिनेटर के आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व विधायक भड़क गईं। कोआर्डिनेटर के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।  

बुधवार को जनमंच सभागार में खुले में शौच से मुक्त सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में कृषि और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए। मंत्री के स्वागत के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन के कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने खुले में शौच से मुक्त करने के बारे में उपस्थित ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों को जानकारी दी। 
विज्ञापन


 उन्होंने भाषण शुरू करने से पहले ही कहा कि वह खुले शब्दों में अपनी बात रखेंगे। किसी को उनके शब्द बुरे लग सकते हैं। उन्होंने खुले में शौच मुक्त के बारे में बताते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर दिया।

इस पर कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक शशी बाला पुंडीर भड़क गईं और उन्होंने वीके मिश्रा को सही शब्दों का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी। इसी बीच पूर्व सभासद महेंद्र सचदेवा भी अपने स्थान से खड़े हो गए और कोआर्डिनेटर से कहा कि वह सही शब्दों के जरिए अपनी बात रखें।

इस तरह की टिप्पणी से समाज में गलत मैसेज जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया तब कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। 

इसके पश्चात कृषि और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नौ अगस्त 1947 को उत्तर प्रदेश की कई तहसील अंग्रेजी शासनकाल से मुक्त हो गई थी। इस दिन अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की शुरूआत हुई थी।

इसी दिन से हम जनपद को खुले में शौच से मुक्त बनाने का संकल्प लें। उन्होंने शामली के बाद सहारनपुर को 31 दिसंबर तक खुले में शौच से मुक्त बनाने का आहृवान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। ग्रामीण सरकार से मदद मिले बिना ही शौचालय बनाने की शुरूआत कर दें।

साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। डीआईजी सुनील इमैनुवल, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें