फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी टैरिफ भारत को कमजोर करने की रणनीति : शीतल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। यह केवल एक व्यापारिक नीति नहीं, बल्कि भारत को कमजोर करने की एक सुनियोजित रणनीति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के दशकों पुराने विश्वास और सहयोग के रिश्ते को ठेस पहुंचाता है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नियमों के भी खिलाफ है। हमारा देश किसी भी व्यापारिक दबाव को सहन नहीं करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि भारतीय बाजार से अमेरिका सामानों का बहिष्कार किया जाए और अमेरिकी ब्रांड्स व उनके सामानों का उपयोग बंद करें। इस मौके पर जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, पवन कुमार गोयल, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें