फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से जानकारी साझा करें किसान : उप गन्ना आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जल भराव एवं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के गन्ना किसानों के लिए कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। कंट्रोल रूम में किसान फोन कर फसल संबंधी सुझाव और अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओपी सिंह ने बताया कि मंडल के तीनों जनपदों में जलभराव की स्थिति की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मंडल स्तर पर गन्ना भवन सहारनपुर में कंट्रोल रूम का नंबर 7017869538 है। रूम के प्रभारी आकाश कुमार हैं। जिला स्तर पर सहारनपुर में मोबाइल नंबर 9411297871 प्रभारी सतीश कुमार और मुजफ्फरनगर में मोबाइल नंबर 7017960394 प्रभारी हिमांशु कुमार हैं। शामली जनपद में मोबाइल नंबर 9719818863 प्रभारी यशवीर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल भराव एवं बाढ़ग्रस्त गांवों में निरीक्षण और भ्रमण करने के लिए जनपदों के जिला गन्ना अधिकारी और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन खेतों में पानी भरा है, वह निकासी के लिए प्रबंध करें। जो गन्ना गिर गया है वह गन्ना की बंधाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें