फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन में यूपी की भूमिका अहम होगी : बदरुद्दीन

Fri, 24 May 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना बदरुद्दीन अजमल।
विज्ञापन
देवबंद। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, असम की डूभरी सीट से सांसद व दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि इस समय देश में बदलाव की हवा चल रही है और माहौल बीजेपी के खिलाफ बना हुआ है। सत्ता परिवर्तन में यूपी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को दारुल उलूम की मजलिस-ए-आमला की बैठक में शिरकत के बाद मोहल्ला खानकाह स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पांच चरण की वोटिंग से साफ है कि बीजेपी का सत्ता से बाहर होना तय है। पीएम मोदी इस बार 400 पार की बात कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि एनडीए को 250 सीटें भी नहीं मिलेंगी।
अजमल ने कहा कि इंडी गठबंधन को देश के समझदार और सेक्युलर विचारधारा वाले लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ की गई बयानबाजी पर खेद जताते हुए कहा कि वह चौथी बार भी डूभरी से सफल होंगे। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया बयानों की निंदा करते हुए कहा कि मदरसे राष्ट्र की विरासत हैं, मदरसों ने विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा की है और लगातार कर रहे हैं। मदरसों के बलिदान को किसी भी तरह से भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए धार्मिक मदरसों के बारे में गलत बयानबाजी करना देश का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें