फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरियाणा के गांव पभारी पर चलेगा यूपी का बुलडोजर

Tue, 10 Jun 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव पभारी में पैमाईश करती राजस्व टीम। संवाद
विज्ञापन
नकुड़। हरियाणा की सीमा से हो रहे अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने के लिए एसडीएम संगीता राघव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ गांव पभारी में पैमाइश कर निशानदेही की। पैमाइश में पभारी गांव का तीन चौथाई हिस्सा यूपी की सीमा के अंदर मिला। एसडीएम ने शीघ्र ही नक्शा बनाकर यूपी की सीमा में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की बात कही। इससे पभारी के ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीमा पर बसे गांव पभारी में यमुना नदी से हो रहे अवैध रेत खनन परिवहन की शिकायत पर गांव पहुंचीं एसडीएम ने यूपी के गांव टाबर के नजदीक रोड से पैमाइश शुरू कराई। टीम ने सजरे के अनुसार पैमाइश की, जिसमें हरियाणा के गांव पभारी की लगभग तीन चौथाई आबादी यूपी की सीमा में बसा होना पाया गया। बता दें कि बीते वर्ष अक्तूबर माह में खनन माफिया ने अवैध खनन का विरोध करने पर गांव टाबर निवासी सिख महिला की ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर हत्या कर दी थी।
इसके बाद प्रशासन ने अवैध खनन रोकने के लिए पभारी से यूपी की सीमा में आने वाले रास्ते पर लोहे के पिलर लगवाए थे। इन पिलरों को माफिया ने तोड़ दिया और खाई का भराव कर अवैध खनन कर रहे हैं। सोमवार को टीम ने उखाड़े गए पिलर भी लगवाए।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि शीघ्र ही पैमाइश के अनुसार नक्शा बनाकर यूपी की सीमा में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। इस दौरान सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा, हरियाणा की रादौर तहसील के राजस्व निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा, कोतवाल अविनाश गौतम के साथ ही आरआरएफ व पीएससी बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें