फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग के पास दीवार को लेकर हंगामा, निर्माण रोका

विज्ञापन
कंपनी बाग की दीवार मामले में रोष जताते भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान (कंपनी गार्डन) से सटी दीवार के निर्माण को लेकर शुक्रवार दोपहर भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। पैमाइश गलत होने के कारण कंपनी गार्डन की भूमि का कुछ हिस्सा कब्रिस्तान की ओर जा रहा है। इसका सही निर्माण नहीं किया जा रहा है। उनकी आपत्ति के बाद उद्यान विभाग ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही दोबारा पैमाइश कर काम कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

कंपनी गार्डन और कब्रिस्तान के मध्य एक दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां नियमित रूप से भ्रमण करने वाले कुछ लोगों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और महामंत्री योग चुघ से मिलकर बताया कि दीवार का निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा है। इसकी पैमाइश भी ठीक से नहीं की गई है। बाद में भाजपा नेताओं सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दीवार के निर्माण में अनियमितता के साथ ही पैमाइश को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी गार्डन की भूमि का कुछ हिस्सा कब्रिस्तान की ओर मिल रहा है। इसलिए ठीक से पैमाइश कराई जाए।
इस दौरान अनिल मित्तल, संदीप रावत, दीपक रहेजा, नीरज शर्मा, संचित अरोड़ा, जतिन सचदेवा, आशु बजाज, राहुल झाम, पम्मा सेठी आदि ने भी पूरी गुणवत्ता और पैमाइश ठीक करने के बाद ही निर्माण शुरू करने की मांग की। बाद में इन लोगों ने औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक बीपी राम के सामने भी यह मामला रखा। उन्होंने दीवार का निर्माण रुकवाकर सही पैमाइश के बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।

कंपनी बाग की दीवार मामले में रोष जताते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें