फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस के डाक कांवड़ रोकने पर हंगामा

Tue, 11 Aug 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। नगर के शिवचौक से गुजर रहे डाक कांवड़ियों को रोके जाने पर वह नाराज होकर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। करीब दस मिनट तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस और जिम्मेदार लोगों के समझाने पर कांवड़ियों शांत होकर अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गुजरान एवं बाबूराय के डाक कांवड़िये डाक कांवड़ लेकर अपने-अपने मोहल्लों में जा रहे थे। शिवचौक पर पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया और सुरक्षा कारणों से उन्हें नगर के बाहर से होकर जाने के लिए अनुरोध किया। कांवड़ियों का कहना था कि वह पूर्व में भी इसी रास्ते से जाते रहे हैं। उनका गंतव्य भी इधर से ही पास पड़ता है, लेकिन पुलिस के न मानने पर वह आक्रोशित हो गए और सड़क पर धरना देकर बैठ गए। बोल बम, बम-बम के जयकारों से शिवचौक को गुंजायमान कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार, व्यापारी नेता दीपांशु गोयल और सभासद शक्ति सिंह भी वहां पहुंचे। व्यापारियों ने बातचीत कर मामला सुलझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ और कांवड़िए रवाना हो गए।
इसी दौरान नानौता चौक पर भी डाक कांवड़ को बाजार की ओर ले जाने के रास्ते को लेकर पुलिस और कांवड़ियों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई। पुलिस ने कांवड़ियों से बाहरी मार्ग से जाने की अपील की। उधर, सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों को समझाकर शांत कर दिया गया है। उन्होंने सभी कांवड़ियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें