फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जहर खिलाकर हत्या की गई है। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना तीतरो क्षेत्र के गांव झाड़वन निवासी मीनाक्षी वर्मा (24) की वर्ष 2019 में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित कॉलोनी निवासी युवक से शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी और उसके पति का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर मीनाक्षी को हालत बिगड़ने पर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पता लगने पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज की खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई अंकित ने दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सीओ ने शुरू की जांच
जहरीले पदार्थ की वजह से विवाहिता की मौत हुई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -- दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें