फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद सीएमओ कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठे परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने पहले जिला अस्पताल और उसके बाद सीएमओ कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया। चिकित्सा अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन के दौरान पीड़ित व्यक्ति पेपर मिल रोड निवासी राहुल ने बताया कि उनकी मां संगीता को कूल्हे में शिकायत थी, जिसका ऑपरेशन कराने की सलाह डॉक्टर ने दी थी। उन्होंने एसबीडी जिला अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने भी ऑपरेशन लिखा। सोमवार दस जनवरी को ऑपरेशन हुआ था, लेकिन उसके बाद से तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इस संबंध में डॉक्टर को बताया गया, लेकिन ठीक से देखभाल नहीं होने की वजह से उसकी मां की मौत हो गई। राहुल का आरोप है कि डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने संबंधित डॉक्टर और स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद पीड़ित परिवार वहां से चला गया।
डॉक्टर कभी भी नहीं चाहता है कि उसके मरीज के साथ कोई अनहोनी हो। डॉक्टर ने ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं की है। यदि शिकायत मिलती है तो टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

डॉ. रमेश चंद्रा, कार्यवाहक सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
एसबीडी जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने हंगामा किया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अस्पताल के अधिकारियों से भी बात कर रही है। यदि तहरीर मिलती है तो पुलिस जांच के परिणाम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसपी सिटी।

जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद सीएमओ कार्यालय पर हंगामा करते परिजनो से वार्ता करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें