फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भीम आर्मी कार्यकर्ता से मारपीट के बाद हंगामा

Thu, 23 Oct 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। गांव टाबर में बच्चों के बीच हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


गांव टाबर के ग्रामीणों जिला पंचायत सदस्य सरदार अमरदीप सिंह, नैनपाल सिंह, आजाद राणा आदि ने बताया कि करीब बीस दिन पूर्व गांव के ही दो पक्षों के बच्चों में झगड़ा और मारपीट हो गई थी। मामले में गांव के जिम्मेदार लोगों ने फैसला करा दिया था।
बुधवार दोपहर फिर दोनों पक्षों के बच्चों में झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी युवकों ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे लेकर भीम आर्मी के विकास कुमार कोतवाली पहुंचे थे। विकास ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने कोतवाली में ही उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। घंटों मामले में जिम्मेदार लोगों के बीच फैसले के प्रयास भी चलते रहे। भीम आर्मी के विकास की ओर से दो कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें