फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में रस्सी से गला घोंटकर 19 साल के युवक की हत्या, खेत में मिला शव, प्रेम प्रसंग का है मामला

Fri, 21 Aug 2026 08:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: जिले के जटियाखेड़ी गांव के आयुष का घर के पास ही रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन सुबह से आयुष को तलाश रहे थे और दोपहर बाद उसका शव मिला। पिता ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आयुष की फाइल फोटो और थाने पर परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के डकरावर कलां के मजरे जटियाखेड़ी गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह घर से निकले 19 वर्षीय आयुष का शव गांव से कुछ दूरी पर आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था, जिससे यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता ने पड़ोस के ही सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस घटना का तार प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार, आयुष शुक्रवार की सुबह घर से निकला था और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। दोपहर बाद गांव के लोगों ने आयुष के शव को टीटू के आम के बाग में पड़ा देखा। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आयुष का शव जमीन पर पड़ा था और उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिसका दूसरा सिरा पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
 

पिता ने सात लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, मृतक आयुष के पिता कंवरपाल ने थाने पहुंचकर पड़ोस के सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पिता ने आरोप लगाया है कि सुबह के समय ये सभी आरोपी उनके घर आए थे और आयुष के बारे में पूछताछ कर रहे थे। जब उन्होंने बताया कि आयुष घर पर नहीं है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग बनी हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक आयुष का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते यह हत्या की गई हो सकती है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि फिलहाल हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। इस घटना के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें