फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ये क्या बोल गए पूर्व विधायक संगीत सोम, आंदोलन पर कह दी बड़ी बात

Mon, 07 Apr 2025 01:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम ने राणा सांगा विवाद पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आंदोलन को लेकर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम समाजवादी नेताओं पर जमकर बरसे। रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगलों का आखिरी शासक तक कहा। सोमवार को संगीत सोम एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होने सहारनपुर की अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।

विज्ञापन

 

संगीत सोम ने कहा कि हमारे ऊपर उस समय की मुगलिया सरकार ने मुकदमा दर्ज किया था। अखिलेश यादव सनातनियों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। अखिलेश सरकार में आंतकियों और बदमाशों को पनाह दी जाती थी। पुलिस से छीनी गई एके-47 भी आंतकियों को दे दी होगी। 


मीडियाकर्मियों ने जब सवाल किया कि रामगोपाल यादव ने ईद के बाद आंदोलन करने का बयान दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे, जो गलत है वह गलत है। राणा सांगा पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन का बयान उनका नहीं है। उनके बयान को उछाला जा रहा है। असली बयान तो अखिलेश यादव का है। देश का कोई भी सनातनी राणा सांगा पर दिए इस बयान का समर्थन नहीं कर सकता। अखिलेश यादव को राणा सांगा पर टिप्पणी करना बहुत भारी पड़ेगा। कहा कि सपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।
 
विज्ञापन

यह था मामला
देवबंद में 17 जुलाई 2013 को मंगलौर रोड स्थित मानकी मंदिर में पंचायत हुई थी। आरोप है कि संगीत सोम व अन्यों की ओर से सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के लिए भड़काऊ भाषण दिए गए। इसके बाद पुलिस ने संगीत सोम समेत अन्य दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में सोमवार को तारीख लगी थी, जिस पर संगीत सोम पेश हुए। पहले यह मामला देवबंद कोर्ट में चल रहा था, जिसे बाद में सहारनपुर स्थानांतरित कर दिया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।


यह भी पढ़ें: यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें