फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में दो की मौत, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 24 Oct 2023 09:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Accident News : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में एक मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के बडूली गांव निवासी नरेश कुमार (58) गांव के ही रिश्तेदार सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद कोतवाली क्षेत्र के करंजाली गांव में हो रहे शादी समारोह में आया था। शाम करीब 6.15 बजे वह लौट रहे थे, जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक बस से उतरे साखन खुर्द गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र चंदकिरण (26) से टकरा गई। जिससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सुभाष और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में सुभाष ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
विज्ञापन

मृतक अनुज के भाई सचिन ने बताया कि वह देवबंद में मजदूरी करके लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि अनुज जैसे ही बस से उतरा तो तेज गति से आ रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें