फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गई दुनिया: दो भाइयों की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव, यमुना में डूबने से गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 17 Jun 2023 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : दो चचेरे भाइयों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव रो पड़ा। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह में दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां क्रय-विक्रय समिति के पूर्व सभापति के इकलौते बेटे समेत दो चचेरे भाइयों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। अचानक हुई दो मौतों से परिजनों में जहां कोहराम मचा है। इस दौरान हर किसी की आंख नम हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव खालिदपुर निवासी पूर्व सभापति निवासी रामपाल विकल का 19 वर्षीय बेटा दर्पण और उसके भाई नेत्रपाल का 22 वर्षीय पुत्र सागर ट्यूबवेल पर नहाने गए थे, लेकिन बिजली चली गई। इसके बाद वे दौलतपुर घाट पर यमुना में नहाने चले गए। उनके साथ गांव के ही कुछ अन्य युवक भी थे। अन्य युवक बाहर बैठकर उन्हें देखने लगे। दोनों युवक नहाते-नहाते गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख किनारे पर बैठे युवकों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

उधर, सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन दोनों युवकों को चिकित्सक को दिखाया गया। लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं, नम आंखों से दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें

विज्ञापन

बताया गया कि गंगा दशहरे पर भी क्षेत्र में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके चलते अभी तक चार लोगों की यमुना में डूबने से मौत हो चुकी हैं।  

यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

डेंजर जोन पर नहीं लगी रेड पट्टी 
डेंजर जोन पर रेड पट्टी नहीं लगाई गई, जिस कारण यमुना नदी में आए दिन हादसे हो रहे हैं। गंगा दशहरे के अवसर पर भी ततारपुर खुर्द के सामने एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। दौलतपुर घाट पर भी एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन आज फिर दो घरों के चिराग बुझ गए। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा का कहना है कि जल्द ही सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर डेंजर जोन पर रेड पट्टी लगवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें