फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट की लोडिंग लिफ्ट में फंसी रेस्टोरेंट संचालक की गर्दन, मौके पर मौत

Tue, 30 Jun 2026 05:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: हर्ष खुराना का कोर्ट रोड पर रेस्टोरेंट है। सामान ऊपर-नीचे ले जाने के लिए इसमें लिफ्ट लगी है, जिसमें कोई दरवाजा नहीं है। सामान आने में देरी होने पर हर्ष ने अंदर झांककर देखा, तभी ऊपर से लिफ्ट आ गई और उनकी गर्दन फंस गई। 
विज्ञापन
हर्ष खुराना की फाइल फोटो और गमजदा परिजन व परिचित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित खातिरदारी रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात एक दुखद हादसा हो गया। रेस्टोरेंट के संचालक हर्ष खुराना (60) की लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह ऊपर से सामान मंगाने के लिए लिफ्ट डंबवेटर (Dumbwaiter) के पास खड़े थे। जैसे ही उन्होंने झांककर देखा, ऊपर से अचानक लिफ्ट आ गई और उनकी गर्दन उसमें फंस गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर निवासी हर्ष खुराना का कोर्ट रोड पर खातिरदारी नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर कारीगर काम करते हैं और सामान भेजने के लिए एक छोटी लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है। 
 

सोमवार रात हर्ष खुराना ने ऊपर काम कर रहे कारीगरों से सामान भेजने के लिए कहा। जब काफी देर तक सामान नहीं पहुंचा, तो वे खुद लिफ्ट के पास जाकर देखने लगे। इसी दौरान, अनियंत्रित रूप से लिफ्ट एक झटके से नीचे आ गई और हर्ष खुराना की गर्दन उसमें फंस गई। करीब आधा घंटे में तक उनकी गर्दन लिफ्ट में फंसी रही। 
 

तत्काल बचाव और मृत्यु की पुष्टि
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर हर्ष खुराना की फंसी हुई गर्दन को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

पुलिस की जांच जारी
सूचना मिलते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। 
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या फिर किसी अन्य कारणों से, इसका पता लगाया जा रहा है। लिफ्ट की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।
-  मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय

ये भी देखें...
Saharanpur: नदी किनारे चल रही थी अवैध असलहा फैक्टरी, पुलिस ने मारा छापा, हथियार बनाने वाला गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें