30 तक श्रमिकों को पंजीकरण के लिए नहीं लगेगा शुल्क
सहारनपुर। श्रम विभाग ने विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। विभाग में 30 नवंबर तक श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण नि:शुल्क होगा। जिले में 99120 श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा।
श्रम विभाग कई योजनाएं चला रहा है। इनमें श्रमिकों को पंजीकरण कराने के साथ प्रतिवर्ष नवीनीकरण भी कराना होता है। इसके लिए विभाग शुल्क के रूप में 20-20 रुपये वसूल करता है। अब 30 नवंबर यह यह फीस नहीं लगेगा। पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए श्रमिकों को आधार कार्ड, फोटो, बैंक की पासबुक निर्माण कार्य करने का स्वघोषित पत्र साथ में लाना होगा। जनसुविधा केंद्र पर भी भी पंजीयन एवं नवीनीकरण कराया जा सकता है।
उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि जनपद में 179479 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें 67189 महिलाएं और 112290 पुरूष श्रमिक हैं। इनमें से 99120 श्रमिकों का इस वर्ष का नवीनीकरण नहीं हुआ है। 30 नवंबर तक जो भी श्रमिक पंजीयन कराएगा उससे शुल्क नहीं लिया जाएगा।
----------
श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाएं--
विभाग की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु, दिव्यां सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना शामिल हैं। इनके अलावा निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, गम्भीर बीमारी योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, आवास सहायता योजना, शौचालय सहायता योजना और आवासीय विद्यालय योजना का संचालन भी श्रम विभाग कर रहा है।