सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने महाराजा अग्रसेन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित कर आरती उतारी गई।
रविवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपेंद्र अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, आईवीएफ के राष्ट्रीय दीपक मित्तल शामिल हुए। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राम राजीव सिंघल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय महामंत्री दीपक मित्तल, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही बीफार्मा में जिले में प्रथम स्थान पर रही नंदिनी गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्था संरक्षक पीडी गर्ग, महावीर प्रसाद, अरुण गुप्ता, दिनेश गोयल, ईश्वर गोयल, आदेश अग्रवाल, एसके गुप्ता, शिव कुमार, चंद्रशेखर मित्तल, अनिल गुप्ता, डाक्टर सुधीर अग्रवाल, डाक्टर रजनीश सिंघल, डाक्टर एसके बंसल, विश्वनाथ गोयल, दीपक गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संगीता गोयल, रूकमणि, नेहा अग्रवाल, रमा गुप्ता, निलेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, अशोक अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, नितिन सिंघल ने आरती उतारी। इस दौरान अखिलेश मित्तल, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, संदीप गोयल, श्रवण गर्ग, पवन गोयल, अमित गर्ग, नरेश गोयल, विकास गुप्ता मौजूद रहे।
अग्रसेन चौक पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर सम्मानित डीआईजी ?- फोटो : SAHARANPUR