जमानत पर छूटने के बाद से चल रहा था फरार
जांच के बाद जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के हजिफा शरीफाबाद निवासी आतंकी नजीर अहमद वानी उर्फ मुस्तफा पुत्र असद उल्ला को गिरफ्तार किया था। 1994 में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
पिछले काफी समय से एटीएस प्रभारी सुधीर कुमार उज्जवल टीम के साथ काम कर रहे थे। टीम ने जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि देवबंद की घटना के बाद भी नजीर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करता रहा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।