फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: STF की टीम ने मदरसे से पकड़ा संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी, खुल सकते हैं बड़े राज

Thu, 15 Sep 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

STF की टीम ने सहारनपुर में मदरसे से एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्ट बंगाल की STF ने सहारनपुर शहर के एक मदरसे में छापा मारकर 25 वर्षीय संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। यह संदिग्ध आतंकी मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस संदिग्ध के कनेक्शन आतंकी संगठन अलकायदा से होने बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


वेस्ट बंगाल की एसटीएफ ने बेंगलुरु में छापा मारकर हसनथ शेख निवासी मालदा नाम के आतंकी को आठ सितंबर को पकड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसका एक साथी सहारनपुर शहर में कोतवाली मंडी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में रहता है और वह छात्र है। इसका पता लगते ही वेस्ट बंगाल की एसटीएफ टीम ने 11 सितंबर की रात मदरसे में छापा मारा। एसटीएफ ने यहां से फैजल अहमद उर्फ शाहिद मजूमदार नाम के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से बांग्लादेश के कस्बा आरामबाग का रहने वाला बताया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह अलकायदा आतंकी संगठन के लिए काम करता है। एसटीएफ आरोपी को अपने साथ ले गई। संदिग्ध आतंकी वेस्ट यूपी में स्लीपर सेल तैयार कर रहा था। इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं मिली। इस संबंध में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि कार्रवाई के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट से ही पता लगा है कि कोतवाली मंडी क्षेत्र में मदरसे से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

यूपी एटीएस से भी नहीं किया संपर्क
पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने कार्रवाई से पहले यूपी एटीएस से भी संपर्क नहीं किया है। स्थानीय एटीएस के अधिकारियों को भी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने गोपनीय तरीके से पूरी कार्रवाई की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें