फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था सगा मामा, विरोध करने पर दादी को घर में घुसकर पीटा

Thu, 15 Sep 2022 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ उसके सगे मामा ने छेड़छाड़ की। यही नहीं उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में सात वर्षीय बच्ची से उसके सगे मामा ने घर में छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची की दादी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बच्ची की दादी ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पुत्र का पत्नी से तलाक हो गया था। पुत्र ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से उसकी सात वर्षीय पौत्री उसके साथ रहती है। कुछ दिन पूर्व कोतवाली बेहट क्षेत्र निवासी पौत्री का सगा मामा उसको अपने घर ले गया था। वह नौ सितंबर को कुछ रिश्तेदारों के साथ पौत्री को लेने उसके मामा के घर गई। जब वह अपने घर लौटी तो पौत्री डरी सहमी थी।

यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पौत्री ने बताया कि उसका मामा उसके साथ आए दिन अश्लील हरकतें करता था। इस संबंध में जब पौत्री के मामा से पूछा गया तो उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर आकर मारपीट की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें