फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा विधायक आशु मलिक बोले- भाजपा के स्लीपर सेल हैं इमरान मसूद, सांसद ने अखिलेश का नाम लेकर दिया ये जवाब

Tue, 06 May 2025 06:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने देहात विधानसभा क्षेत्र में कहा था कि आशु मलिक यहां नहीं होंगे, तो क्या स्वास्थ्य शिविर नहीं लगेगा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से दोनों के बीच तनातनी चल रही है।
विज्ञापन
इमरान मसूद और प्रेसवार्ता करते विधायक आशु मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सहारनपुर देहात से सपा विधायक आशु मलिक के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सपा विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद को खुली चुनौती दे डाली। कहा कि यदि कोई गलतफहमी है तो सांसद इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आकर दिखाएं। जनता उनका फैसला खुद करेगी। उन्होंने सांसद को भाजपा का स्लीपर सेल भी बताया।
विज्ञापन

 

सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आशु मलिक कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वयं कह चुके हैं कि उनकी पार्टी के कुछ नेता भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। सांसद इमरान मसूद पता नहीं किस जांच के दबाव में पीडीए की लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। अगर कोई गलतफहमी है तो सांसद इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आएं, उनके सामने चुनाव लड़ा जाएगा। 
 

सांसद के एक वायरल वीडियो पर विधायक बोले कि हमने कभी पहल नहीं की है। सांसद जिस भाषा में बात करेंगे, उसी में जवाब दिया जाएगा। कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी को राजनीतिक भविष्य बर्बाद करना हो तो शहर में दो लोग घूम रहे हैं उनसे आकर मिल लें। कहा कि इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी जाएगी।  इस मौके पर विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, प्रदेश सचिव चौधरी मजाहिर राणा, प्रवीण बांदूखेडी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें...
Meerut: मां को ढूंढने निकली दो बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका    
 

जहां हुआ विकास, वहां सांसद का भी घर
विधायक ने कहा कि महानगर में शामिल 32 आउटर कॉलोनियों में 100 करोड़ रुपये से विकास कार्य हुए हैं। इनमें सांसद का घर भी शामिल है। हमने आउटर की 32 कॉलोनियों की समस्याओं के बारे में विधानसभा में कई बार मुद्दा उठाया है। जिले में कैंसर से करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य जांच शिविर के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही थी। इसलिए हमने विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की थी। सांसद इमरान इसका श्रेय लेने वहां पहुंच गए थे।
 

अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे तब दूंगा जवाब : इमरान
दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर जब सांसद इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऐसे लोगों की प्रेस कांफ्रेंस से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन्हें जो कहना है कहते रहें। जब अखिलेश यादव खुद प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, तब किसी बात को लेकर जवाब दूंगा। मेरा काम जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करना है, न कि ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना।
 
विज्ञापन

ऐसे छिड़ा विवाद
देहात विधानसभा क्षेत्र के गांवों में गंभीर बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य शिविर लगना था। पिछले सप्ताह एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें सांसद देहात क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कह रहे थे कि अगर विधायक आशु मलिक यहां नहीं होंगे तो शिविर नहीं लगेगा क्या? इस वीडियो के बाद विधायक की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई, तभी से दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें