फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बंद मकान में भूख-प्यास से तड़पते मिले 21 कुत्ते, मरे पड़े थे चूहे, जानें क्या है मामला

Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मोहल्ला जाफर नवाज स्थित बंद मकान में मिले कुत्ते प्रतिबंधित नस्ल के हैं। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
पिंजरे में बंद अधमरा हुआ कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफर नवाज स्थित एक बंद मकान में अलग-अलग नस्ल के कुत्ते मिले हैं। मकान में कुत्ते काफी दिनों से बंद थे, जो तड़प रहे थे। इनके साथ मरे हुए चूहे भी मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

रेस्क्यू कराए गए डॉग। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला जाफर नवाज के मकान नंबर 4/1227 में शालिनी सूरी, माधव और सिद्धार्थ रहते थे। यह मकान काफी दिनों से बंद है। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम में शिकायत की थी कि मकान में कई कुत्ते बंद हैं और बदबू आ रही है। इसके बाद नगर निगम ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित की। 
विज्ञापन

टीम शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला जाफर नवाज स्थित बंद मकान पर पहुंची। मकान का ताला तोड़ा गया। टीम ने अंदर जाकर देखा तो कुत्ते भूख-प्यास से बुरी तरह से तड़प रहे थे। काफी संख्या में मरे हुए चूहे भी पड़े थे। टीम ने मकान से 21 कुत्ते रेस्क्यू किए। इनमें आठ बड़े और 13 छोटे थे। इनमें तीन से चार बच्चे मिले, जो एक या दो दिन पहले ही पैदा हुए थे। अधिकतर प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते थे। फाउंडेशन की ओर से मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें