फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता शिवपाल यादव बोले-भाजपा नहीं, कोर्ट के आदेश पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण

Sun, 17 Dec 2023 05:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने देवबंद में एक बयान में कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भाजपा पर राम के सहारे राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव बीच में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। भाजपा केवल भगवान राम के सहारे अपनी राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने रविवार को देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना वजह ही राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि राम मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका ही नहीं है। उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है।

विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव बीच में - फोटो : Amar Ujala
गठबंधन के पास पीएम पद के कई चेहरे: शिवपाल
देश की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि किसान और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया गया है। गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैं। साथ ही उन्होंने मथुरा विवाद पर कहा कि मामला न्यायालय में है कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा।

उन्होंने भाजपा पर देश के संवैधानिक उपक्रमों को असंवैधानिक तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया। यादव ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सपा को अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है। इसमें सपा सरकार के पूर्व काबीना मंत्री शाहिद मंजूदर, पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, असद जमाल फैजी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें