फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहाड़ों पर वीकेंड मनाने निकले लोग, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सात किमी तक जाम, घंटों करना पड़ा इंतजार

Sat, 13 Jun 2026 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देहरादून रूट डायवर्जन, पर्यटकों की भीड़ और निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शनिवार को वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि यात्रियों को लंबी परेशानी का सामना करना पड़ा। छुटमलपुर क्षेत्र में एलिवेटेड मार्ग के एक हिस्से पर चल रहे कार्य और देहरादून में लागू यातायात परिवर्तन के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि सामान्य तौर पर 20 मिनट में पूरा होने वाला सफर डेढ़ से दो घंटे में पूरा हो सका।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के कारण बदला गया मार्ग
जानकारी के अनुसार एलिवेटेड मार्ग के करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से पर पहाड़ी क्षेत्र को सुरक्षित बनाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। इसी स्थान पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक फैल गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाथ में मदद का बोर्ड लेकर चंदा मांग रही थी सीरिया की महिला, पूछताछ में जुटीं पुलिस और खुफिया एजेंसिया

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी और पर्यटकों की भीड़ ने बढ़ाई परेशानी
दूसरे शनिवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी की ओर रवाना हुए। सुबह से ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। सप्ताहांत की शुरुआत होने से परिवारों और पर्यटकों की भारी आवाजाही ने यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया।

देहरादून में यातायात परिवर्तन का भी पड़ा असर
शनिवार को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के चलते देहरादून में कई मार्गों पर यातायात परिवर्तन लागू किया गया। इसका सीधा असर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिखाई दिया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम के कारण हजारों यात्रियों को निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें