हमजा मसूद ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी बहन पर पांच वर्षों से ज्यादती हो रही है। बहन को अभद्र व्यवहार कर बाहर निकाल दिया। उनके बेटे पर भी जुल्म हो रहा है और इमरान मसूद के खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने ज्यादतियों के सबूत होने की भी बात वीडियो में कही। आरोप लगाया कि सियासत की वजह से बहन को छोड़ दिया। मेरे पिता अस्पताल में हैं। इसके बाद बावजूद राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ बहन और अपने पिता के वजह से शायान के जुल्म बर्दाश्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि हम सक्षम हैं। अपनी बहन के बेटे को अच्छी तालीम और परवरिश देंगे। हमजा ने कहा कि मेरे दादा राशिद मसूद की राजनीतिक विरासत मेरे बाबा नोमान मसूद और ताऊ इमरान मसूद को मिली है।
इस वीडियो पर सपा नेता शायान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि हमजा को इस स्तर पर गिरना पड़ रहा है। मेरा ऐसा स्तर नहीं कि मेरे द्वारा घर की बातों को बाहर राजनीति के लिए उछाला जाए। उन्होंने कहा कि हमजा के पास मेरी राजनीतिक बातों का जवाब नहीं है। इसीलिए निजी हमले किए जा रहे हैं और मेरे पास भी कई वीडियो हैं, जिन्हें मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता।
बता दें कि पिछले दिनों सांसद इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता में कहा था कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य इस चुनाव में नहीं लड़ेगा। इसके बाद से काजी परिवार में राजनीतिक तूफान शुरू हुआ है। इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद सपा में शामिल हो गए। आगे देखना दिलचस्प होगा कि काजी परिवार की राजनीतिक विरासत किस दिशा में जाएगी।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी, दो साल के बच्चे को उठा ले गया, जबड़े में दबा रखा था सिर; खेत में मिला शव