आरोप है कि श्रीपाल राणा ने दूसरे प्रत्याशियों, जाति और समाज विशेष के बारे में भडकाऊ टिप्पणी की। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ धारा 188 (धारा 144 का उल्लंघन), 171ग (चुनाव में दबाव बनाने का प्रयास), 171जी (निर्वाचन के दौरान जबरन दबाव बनाना), 123(3ए) (किसी जाति धर्म पर भड़काऊ टिप्पणी करना), 125 (किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की बात को नहीं मानना) आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।