फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में पंजाब पुलिस की छापेमारी, 14 गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

Wed, 13 Mar 2024 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पंजाब के लुधियाना में हुए जानलेवा हमले के 14 आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सहारनपुर में दबिश दी। हरियाणा पुलिस ने सहारनपुर में आकर छिपे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में हुए जानलेवा हमले के 14 आरोपी सहारनपुर में आकर छिप गए। पंजाब पुलिस ने यहां थाना कुतुबशेर पुलिस के साथ कई इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में पिछले दिनों दो गुटों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। इस वारदात से जुड़े 14 आरोपी सहारनपुर में आकर छिप गए थे।

 

आरोपी थाना कुतुबशेर क्षेत्र में छिपे हुए थे। मंगलवार की रात पंजाब पुलिस थाना कुतुबशेर पहुंची। यहां की पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर नाम पत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को लुधियाना लेकर चली गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें