फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाचते समय डीजे वाहन ऊपर चढ़ने से बच्चे की मौत

Wed, 13 Mar 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बढेड़ी खुर्द गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां डीजे की गाड़ी के नीचे आकर बच्चे की मौत हो गई। हादसा डीजे वाहन के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बढेड़ी खुर्द गांव में रुपराम सैनी की बेटी की शादी थी। जनपद मुजफ्फरनगर के देहात थाना क्षेत्र के बिहारी गांव से बरात आई हुई थी। मंगलवार की शाम चार बजे डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। इसी दौरान डीजे की गाड़ी विद्युत पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गई और वह सामने नाच रहे मोनू कांत के 13 वर्षीय बेटे निखिल पर चढ़ गई। इसमें निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिहारी गांव निवासी मोनू कांत के दो बेटों में निखिल छोटा था और सभी उससे बेहद दुलार करते थे। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि डीजे वाहन चालक फरार है, उसके वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें