सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, महाराज सिंह काॅलेज, एसडी इंटर काॅलेज और राजकीय इंटर काॅलेज कैलाशपुर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्थिति देखी।
उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम, कक्षाओं एवं परिसर में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, डीआईओएस हर्ष देव स्वामी आदि मौजूद रहे।
परीक्षा केंद्रों के पूरे पते की दी जानकारी
डीएम मनीष बंसल ने दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और सुलभ तरीके से अपनी परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज का पूरा पता राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट है। ऐसे ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का पूरा पता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज राजकीय मैदान निकट पुल जोगियान है।