27 दिसंबर को भानू प्रताप सिंह की शादी उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी पवन कुमार की पुत्री शिवांशी के साथ हुई है। दलबीर सिंह ने बताया कि वधू पक्ष की ओर से शादी की रस्म के दौरान उनको अच्छी रकम दी गई। लेकिन उनके आईपीएस बेटे ने रकम को लेने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
इतना ही नहीं वधू पक्ष की तरफ से शादी में देने के लिए जो घरेलू सामान मंगवाया गया था। उसको भी भानू प्रताप सिंह ने लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया।
भानू प्रताप सिंह ने केवल शगून का एक रुपया व नारियल लेकर शादी की रस्म को पूरा किया। भानू प्रताप सिंह की इस सादगी की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दहेज समाज के लिए कोढ़ है। इसे खत्म करने के लिए सबको पहल करनी चाहिए।