फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Oct 2022 10:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के गंगोह में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पति, सास सहित ससुराल पक्ष के छह नामजद एवं सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मतलूब ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि दिसंबर 2020 में उसने अपनी पुत्री का निकाह सहारनपुर के खाताखेडी निवासी शाहिद से किया था। आरोप है कि फरवरी में शाहिद दहेज के पांच लाख रुपये और प्लॉट की मांग करते हुए बेटी को मायके छोड़ गया था। 

बताया गया कि जुलाई माह में बिचौलियों के कहने पर उसने बेटी को ससुराल भेज दिया लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। अगस्त में आरोपी एक बार फिर उसकी बेटी को मायके छोड़ गए और उनकी मांगें पूरी न करने पर तलाक देने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

 
विज्ञापन

बताया गया कि वह 23 सितंबर को एक रिश्तेदार की मौत होने पर परिवार चंडीगढ़ गया था। वहां आरोपी भी आए हुए थे। आरोप है कि वहां अपनी मां के उकसाने पर उसके दामाद ने बेटी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।

यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

 कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें