फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हनीट्रैप में मौलाना मदनी को फंसाने का मुख्य आरोपी शमशेर गिरफ्तार, महिला को बनाया था जरिया

Fri, 20 Sep 2024 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में सात साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरियाणा के जींद निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने एक महिला के जरिये मौलाना मसूद मदनी को फंसाकर जेल भिजवा दिया था। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में सात साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरियाणा के जींद निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है। शासन से उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि हनीट्रैप के वांछित आरोपी हरियाणा के अनूपगढ़ जींद निवासी शमशेर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह को पुलिस ने राज्य राजमार्ग-59 स्थित फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एक महिला ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के भाई उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री मौलाना मसूद मदनी के विरुद्ध देवबंद कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस समय मामला दर्ज करते हुए मौलाना मसूद मदनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पूरा प्रकरण हनीट्रैप से जुड़ा निकला।
 
विज्ञापन

खुलासा हुआ था कि उक्त महिला हाईप्रोफाइल लोगों से हनी ट्रैपिंग की जरिये ठगी करती है। पैसे न मिलने पर उनके विरुद्ध दुष्कर्म जैसे आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराकर बाद उन्हें ब्लैकमेल करती है। यह भी पता चला था कि महिला और उसका गैंग कई हाईप्रोफाइल लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जाल बिछाया और पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जबकि हरियाणा के थाना सदर अनूपगढ़ जींद निवासी मुख्य आरोपी शमशेर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें