फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, राहत कार्य शुरू

Mon, 17 May 2021 11:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार तड़के रेल हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-कार्य का शुरू किया। हादसे की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
सहारनपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही अम्बाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। 

विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार सुबह साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। अम्बाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के अनुसार फूड रिलीफ स्पेशल मालगाड़ी हरियाणा के अम्बाला से बिहार जा रही थी। मालगाड़ी में राशन लदा हुआ था। 

वहीं रेलवे कर्मचारियों की टीम बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है। इस हादसे के कारण सहारनपुर अम्बाला रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें