टक्कर के बाद कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाले सभी लोग 96 वसंत विहार ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी थे। मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) शामिल हैं।
रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।