किसान सेठपाल सिंह को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया है।