फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: बदमाशों ने उपकारागार के जेलर पर किया जानलेवा हमला, फायरिंग भी की, अफसर ने छिपकर बचाई जान

Fri, 11 Mar 2022 03:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में उपकारागार के जेलर पर बदमाशों हमला किया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। वहीं अधिकारी ने किसी तरह पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में गुरुवार की रात का खाना खाने के बाद टहलने निकले देवबंद उपकारागार के जेलर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला व फायरिंग की। जेलर ने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। हथियारों से लैस जेल के कर्मियों से खुद को घिरता देख बदमाश फरार हो गए। जेलर ने कार्रवाई के लिए देवबंद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ये है मामला
उपकारागार में तैनात जेलर रीवन सिंह गुरुवार रात करीब 8:30 बजे जेल की बगल में स्थित अपने सरकारी आवास से खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। जब वह जेल परिसर में टहल रहे थे तो उसी दौरान परिसर की बाउंड्री वाल के पीछे से अचानक दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान वह गोली लगने से बाल-बाल बचे और परिसर में खड़े पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर जेल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई और जेल कर्मी मौके पर पहुंचे। बदमाश खुद को घिरता हुआ देख मौके से फरार हो गए।  

यह भी पढ़ें: मेरठ: संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के घरों पर हमला, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, जानें क्या है मामला
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि हवाई फायरिंग कर भागे बदमाशों का सुराग लग चुका है, उनकी धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई और दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की 34 सीटों का हर अपडेट, 18 पर गठबंधन का कब्जा, भाजपा के खाते में 16 सीट, बागपत में जमकर हुआ बवाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें