सहारनपुर में बड़गांव के गांव नन्हेड़ा में भट्ठे पर ईंट उठाने को लेकर मजदूरों के दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों के सात मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नानौता सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मंगलवार शाम नन्हेड़ा भट्ठे पर मजदूर प्रताप व राजेंद्र के बीच ईंट लगाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। संघर्ष में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मुश्कीपुर निवासी राजेंद्र, रामकुमार पुत्रगण हरचरण, शिवम पुत्र राजेंद्र, अंकित, नवीन पुत्रगण कुंवरपाल और राजसिंह पुत्र ब्रजपाल और प्रताप निवासी भावसी घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राजेंद्र (45) पुत्र हरचंद की मौत हो गई। मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
वहीं घटना के बाद सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी र्ने इंट भट्ठे पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर अन्य मजदूरों से घटना की जानकारी ली। बड़गांव थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि मजदूरों के बीच हुए संघर्ष में एक की मौत हुई है। अभी थाने पर घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।