फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद समेत कांग्रेस के बड़े नेता नजरबंद, पीएसी तैनात, जानें क्या है मामला

Sun, 24 Aug 2025 01:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को जिले में बाइक रैली निकालने का ऐलान किया था। मगर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी और सभी नेताओं को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
बाइक रैली निकालने से रोकने के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया था। इससे पहले ही शनिवार देर रात पुलिस ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने सांसद इमरान मसूद के घर पर नजरबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 

घर पर नजरबंद किए गए कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मसूद अख्तर। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने कांग्रेस को रैली निकालने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद नेता रैली निकालने की जिद पर अड़े रहे। इसी के चलते शनिवार देर रात पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर आदि को नजरबंद कर दिया। भारी संख्या में सांसद इमरान मसूद के घर पर पीएसी बलों की तैनाती की गई। इसके बाद कांग्रेस ने बाइक रैली को स्थगित कर दिया। 

पत्रकार वार्ता में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम अनुशासित लोग हैं। हम कोई भी ऐसा कार्य नहीं करते, जिससे जनता या प्रशासन को परेशानी हो। जब भी विपक्ष धरना प्रदर्शन या विरोध करता है तो एकदम से धारा 163 लागू कर दी जाती है। सभी तरफ पुलिस लगा दी गई। लोगों को आने से रोका गया। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय बदलाव का है। जो वोट चोरी हुई है, उसके खिलाफ पार्टी ने तथ्यामक सबूत दिए हैं। चुनाव आयोग की चुप्पी बताती है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। बिहार से राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। बाबा साहेब ने अमीर और गरीब सभी को एकसमान वोट का अधिकार दिया है। हम इसे समाप्त नहीं होने देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग को आधार कार्ड के तहत वोट बनवाने के आदेश दिए हैं। तकनीक का जमाना है, एक चिप पर सारा डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके बाद भी चुनाव आयोग जानकारी को डिलीट कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें